आज के आधुनिक समय में भी लोगों को कानूनी सहायता के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि कुछ जानकारियां व कुछ कानूनी मामले ऐसे होते हैं जिनका उत्तर व हल केवल विद्वान अधिवक्ता ही आपको बता सकते हैं। टेली लॉ लीगल कंसल्टेंसी एक ऐसी ही वेबसाइट है जिसमें आप घर बैठे ही विद्वान अधिवक्ता से अपने किसी भी मामले से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं व अधिवक्ता से काम भी करा सकते हैं।
टेली लॉ लीगल कंसल्टेंसी वेबसाइट का उद्देश्य क्या है
- कानूनी सहायता — घर-घर तक कानूनी सहायता पहुंचाना, ताकि मुवक्किलों को कोर्ट में जाकर वकील से मिलने का इंतज़ार न करना पड़े।
- कानूनी मामलों में जानकारी — घर-घर तक कानूनी जानकारी पहुंचाना, जिससे मुवक्किलों को आसानी रहे।
- विद्वान अधिवक्ता द्वारा कार्य — मुवक्किलों का काम कम समय व कम कीमत में करवाना।
- ऑनलाइन सुविधाएं — मुवक्किलों को अधिक से अधिक ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराना, ताकि कोर्ट-कचहरी के चक्कर न लगाने पड़ें।
टेली लॉ लीगल कंसल्टेंसी वेबसाइट की सुविधाएं
- जमानत से सम्बंधित कार्य — जमानत से जुड़ी संपूर्ण जानकारी व सहायता।
- कोर्ट मैरिज — पूरी प्रक्रिया की जानकारी व अधिवक्ता से सहायता।
- रजिस्टर्ड मैरिज — कम समय व कम कीमत में मैरिज रजिस्ट्रेशन।
- कानूनी डीड — Sale, Gift, Mortgage, Lease, Power of Attorney, Will।
- दत्तक ग्रहण (Adoption) — पूर्ण प्रक्रिया व पंजीकरण सहायता।
- तलाक (Divorce) — कोर्ट में अर्जी दाखिल करने में सहायता।
- 156(3) Criminal Cases — मुकदमे से जुड़ी संपूर्ण जानकारी।
- Land 143 — कृषि भूमि को अकृषि में बदलने की प्रक्रिया।
- अन्य मामलें — Legal Notice, Affidavits व Certificates सम्बंधित सम्पूर्ण सुविधाएं।